जिम्मेदारो द्वारा भ्रष्टाचारी कारनामे की बुलंदी छू रहा आसमान, जाने पूरा मामला

Voice Of News 24 

18 Jun 2024 16:26 Pm

धानी  (महराजगंज) 

जनपद महराजगंज में धानी बाजार के क्षेत्रो में भ्रष्टाचारो द्वारा भ्रष्टाचारी में तनिक भी नहीं दिख रही लापरवाही, किस कदर जिम्मेदारो से परेशान लोग शुकून से नहीं जी रहे जिंदगी? पढ़िए वाॉयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

ब्लाक धानी बाजार के अंतर्गत ग्राम सभा नगवा करमहा गांव को साफ एवं स्वस्थ बनाने के लिए भले लाखों रुपए खर्च किए गए हो लेकिन अभी भी नगवा में साफ सफाई नहीं होने से गांव में जगह-जगह गंदगी के अंबार लगे हुए हैं।
वाॅयस ऑफ न्यूज 24 संवाददाता को ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम प्रधान द्वारा साफ सफाई पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है,सफाई नहीं होने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे हमारे एवं हमारे बच्चों पर स्वास्थ्य संबंधी खतरा मंडरा रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है की

ग्राम पंचायत सरपंच की नजरांदाजगी के कारण गंदगी का अंबार लगा हुआ है। इसका खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है।
गांव में सफाई के नाम पर कार्य बिल्कुल जीरो है। नाले नालियां भी जाम होने से गंदा पानी सड़क पर बहता रहता है। गंदगी से परेशान ग्रामीण कई बार ग्राम प्रधान से शिकायत कर चुके हैं
लेकिन उनके द्वारा भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
सफाई नहीं होने के कारण लोगों को कचरे के ढेरो के ऊपर से होकर गुजरना पड़ता है। बरसात के मौसम में स्थिति बद से बद्तर हो जाती है,क्योंकि कचरो में पानी भर जाता है जिससे उसमें से दुर्गंध आने लगती है। लेकिन इसके बावजूद भी ग्राम प्रधान समेत अन्य जिम्मेदार मौन बैठे रहते हैं।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.