जमीनी विवाद को लेकर दो गुटों में हुई मारपीट 7 लोग घायल

Voice Of News 24 

17 Jun 2024 18:34 PM

निचलौल (महराजगंज) 

जनपद महराजगंज लगातार विवादों का केन्द्र बनता जा रहा है, चाहे सरकारी कर्मचारियों का विवाद हो या गलियों में होने वाला विवाद हो। इसी तरह का एक जमीनी विवाद प्रकाश में आया है जिसमें 7 लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है। क्या है जमीनी विवाद का पूरा मामला पढ़िए वाॅयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


स्थानीय थाना क्षेत्र निचलौल के ग्राम अवराटार में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, जिसमें सात लोग घायल हो गए। अवराटार निवासी पन्नेलाल भारती व रमाकांत के बीच भूमि विवाद को लेकर कहां सुनी हो गई, और इसी बीच दोनों पक्षों का विवाद मारपीट के अंजाम तक पहुंच गया, बाद में नतीजा यह निकला कि मारपीट में सात लोग घायल हो गए।
इस संबंध में थाना प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह ने संवाददाता को बताया कि मामले में दोनों पक्षो के तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।