Voice Of News 24
14 Jun 2024 23:38 PM
नौतनवां
जनपद महराजगंज के नौतनवां थाना क्षेत्रांतर्गत तस्कर करना चाहते थे तस्करी, लेकिन पुलिस एवं एसएसबी के खौफ के सामने तस्करों के तस्करी का नहीं गला दाल। पुलिस एवं एसएसबी के खौफ की पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

संवाददाता को मिली जानकारी के मुताबिक नौतनवां थाना क्षेत्र के चंडीथान पानी की टंकी के पास खड़े तस्कर शराब की तस्करी करने के फिराक में थे। लेकिन जैसे ही पुलिस एवं एसएसबी के जवानों पर उनकी नजर पड़ी तो शराब वहीं छोड़कर नौ-दो ग्यारह हो गए।
सूत्रों की मानें तो पुलिस द्वारा अज्ञात के खिलाफ मुकदमा संख्या 202/2024 धारा 60/63 ईएक्स एक्ट दर्ज कर बरामद शराब को कस्टम को सौंप दिया गया है।





















