कोर्ट के निर्देश पर लिया गया एक्शन,दो वर्षों से पुलिस को गुमराह करने वाला आरोपी गिरफतार

Voice Of News 24 

13 Jun 2024 00:33 AM

महराजगंज 

जनपद महराजगंज के सिंदुरिया थाने पर अभियुक्त के खिलाफ 2022 में ही मुकदमा संख्या 28/2022 धारा 411, 413, 414 एसटी नंबर 470/2022 के तहत केस दर्ज था, और तभी से अभियुक्त पुलिस को चकमा देकर प्रशासन के गिरफ्त से बाहर था।

तभी सत्र न्यायाधीश कोर्ट नंबर एक जनपद महराजगंज द्वारा अभियुक्त के खिलाफ जैसे ही अधिपत्र आदेश जारी किया गया तो बुधवार को घुघली पुलिस ने एक्शन लेते हुए आरोपी अभियुक्त रउफ (35) पुत्र पुजारी अंसारी निवासी चौमुखा थाना घुघली को गिरफ्तार कर लिया।
उपरोक्त विवरण में उपनिरीक्षक जखिरा चौकी इंचार्ज विवेक कुमार सिंह ने बताया कि अभियुक्त को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.