Voice Of News 24
09 Jun 2024 21:31 PM
जनपद महराजगंज के सदर कोतवाली बैजनाथपुर में माता के साथ बेटे का संदिग्ध हालात में मिला शव। दिल दहला देने वाली घटना की क्या हैं पूरी जानकारी पढ़िए वाॉयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।
महराजगंज
संवाददाता को मिली जानकारी अनुसार बैजनाथपुर निवासी वंदना पत्नी शेषमणी (25) अपने पुत्र चिंटू (5) के साथ रविवार को फांसी के फंदे से लटक कर आत्मदाह कर लिया। इस घटना से आस-पास के इलाकों में मातम के साथ-साथ हड़कंप भी मच गया। मौके पर पहुंचे सीओ सदर आभा सिंह ने संवाददाता को मामले की उपरोक्त घटना की जानकारी देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। और बोले इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही की जायेगी, तब-तक पुलिस मामले की छान-बीन कर रही है।
सूचना मिलते ही मृतिका के मायके वाले पहुंचकर ससुराल वालों पर दहेज के कारण हत्या कर देने का आरोप लगाया है।





















