नौतनवा में एसपी सोमेंद्र मीना एवं एएसपी आतिश कुमार के नेतृत्व में थाना में नवनिर्मित निरीक्षक कक्ष का फीता काटकर किया गया शुभारंभ

Voice Of News 24 

08 Jun 2024 22:09 PM

नौतनवां (महराजगंज) 

नवनिर्मित निरीक्षक कक्ष का फीता काटकर शुभारंभ करने के पश्चात क्या बोले एसपी महराजगंज सोमेन्द्र मीना। पढ़िए वाॉयस ऑफ न्यूज 24 पर पूरी खबर।

नौतनवा थाना में नवनिर्मित प्रभारी निरीक्षक कक्ष का पुलिस अधीक्षक महराजगंज सोमेंद्र मीना ने शनिवार को फीता काटकर शुभारंभ किया,इस दौरान पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना ने कहा कि फरियादियों के बेहतर सुविधाएं मुहैया हो सके इसके लिए लगातार जनपद के थानों पर इस तरह के कार्य किया जा रहा हैं। जिसके फलस्वरूप पुलिस अधिकारी व कर्मियों को भी कार्य करने में काफी सहुलियत व सुविधा होंगी।

एसपी सोमेंद्र मीना ने भवन लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान कहा की भारत नेपाल सीमा का महत्वपूर्ण थाना होने की वजह से पुलिस के सामने कई चुनौतियां भी रहती हैं। जिससे निपटाने के लिए पुलिस टीम को और सशक्त बनाने के प्रयास भी किए जा हैं । अपराधिक घटनाओं के साथ छोटे मामलो को लेकर आए दिन विवाद की घटनाओं से निपटने के लिए भी पुलिस टीम हल्का बीट स्तर पर भी काम कर रही है। एसपी सोमेंद्र मीना थाना परिसर में बेहतर कार्य एवं अन्य कार्यों को देख प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय कि सराहना किया। इस दौरान मुख्य रूप से एएसपी आतिश कुमार, तहसीलदार पंकज शाही,नायब तहसीलदार सौरभ श्रीवास्तव,क्षेत्राधिकारी जयप्रकाश त्रिपाठी, प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय, उपनिरीक्षक योगेन्दर कुमार, उपनिरीक्षक संजय कुमार, मोहम्मद काशिफ,उदय श्रीवास्तव, राजा वर्मा समेत अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.