Voice Of News 24
08 Jun 2024 18:59 PM
टी20 विश्वकप 2024 का सबसे बड़ा मुकाबला 9 जून रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाना है। मुकाबले में किस टीम के उपर मंडरा रहा है खतरा, किसके दृष्टिकोण से मुकाबला रहने वाला है खास। सभी सवालों की पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।
जिस पल का इंतजार केवल भारत और पाकिस्तान को ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया को होता है, वह पल अब बिल्कुल करीब आ चुका है। टी20 विश्वकप 2024 का सबसे बड़ा मुकाबला जिस पर दुनिया की नजरें टिकी हुई है, यह मुकाबला 9 जून रविवार को भारतीय समयानुसार शाम 08:00 बजे न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। पाकिस्तान के दृष्टिकोण से यूएसए के खिलाफ हुए मुकाबले में हारने के बाद यह मुकाबला बेहद ही खास होने वाला है।
भारतीय टीम ने जहां पिछले मैच में जीत हासिल की थी, वहीं पाकिस्तान को अमेरिका के खिलाफ उलटफेर का सामना करना पड़ा था। अब जब दोनों टीमें आमने-सामने होंगी तो पिछले सभी नतीजों को भुलाकर एक-दूसरे को हराने के लिए जोर लगाएंगी।

भारत का टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड है। दोनों टीमें 2007 से लेकर अब तक इस टूर्नामेंट में सात बार आमने-सामने आ चुकी हैं। इनमें से छह बार भारत ने और एक बार पाकिस्तान की टीम ने जीत हासिल की है। वहीं, ओवरऑल टी20 में दोनों टीमों के बीच 12 मुकाबले हुए हैं। आठ बार भारत ने और तीन बार पाकिस्तान ने जीत हासिल की है। 2007 में एक मुकाबला टाई हुआ था, जिसे टीम इंडिया ने बॉल आउट में अपने नाम किया था। यानी टीम इंडिया ने 12 में से कुल नौ जीत हासिल की है। पिछली बार भारत और पाकिस्तान की टीम टी20 में 2022 में हुए विश्व कप में आमने-सामने आई थी और तब टीम इंडिया ने मेलबर्न में खेले गए इस मैच में पाकिस्तान को चार विकेट से हराया था।

टी20 विश्वकप 2024 भारत vs पाकिस्तान का मुक़ाबला शुरू होने से पहले ही काफी डरवाना साबित होने के कागार पर है, क्योंकि इस सीजन में अभी तक इस पिच पर कोई भी हाई स्कोरिंग मुकाबला नहीं हुआ है, न्यूयॉर्क की यह पिच अब तक बेहद डरावनी साबित हुई है, यहां सीजन में दो मुकाबले खेले गए हैं, और दोनों में कोई टीम 100 रन से अधिक का स्कोर नहीं बना पाई है। जिसको लेकर खिलाड़ियों के साथ-साथ दर्शक में भी मायूसी दिख रही हैं।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
भारत: विराट कोहली, रोहित शर्मा (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह।
पाकिस्तान: बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), उस्मान खान/सैम अयूब, फखर जमां, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, इमाद वसीम, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, मोहम्मद आमिर, हारिस रऊफ।





















