रोड़वेज और टेंपो के बीच हुआ जबरदस्त टक्कर, मौके पर ही टेंपो में सवार व्यक्ति की हुई दर्दनाक मौत

Voice Of News 24

06 Jun 2024 21:34 PM

सिद्धार्थनगर 

जनपद सिद्धार्थनगर में बांसी कोतवाली के अंतर्गत गोरखपुर बांसी मार्ग पर रोडवेज बस और टेंपो के बीच हुआ जोरदार टक्कर जिसमे एक व्यक्ति के मौत की खबर सामने आई है।जबरदस्त हादसे की पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

दरअसल सड़कों पर तो वाहनों का आवागमन चलता रहता है जिससे लोग सुगमता से एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंच जाते हैं लेकिन वाहनों को चलाने वाले कुछ इस तरीके की लापरवाही करते हैं, कि अपने साथ-साथ गाड़ी में बैठे लोगों को हादसे का शिकार बना देते हैं। कुछ इसी तर्ज पर सिद्धार्थनगर जनपद के बांसी कोतवाली अंतर्गत गोरखपुर बांसी मार्ग के भरथना मोड़ पर रोडवेज बस और टेंपो के बीच भीषण टक्कर हुआ जिसमें टेंपो सवार खेसरहां थाना क्षेत्र के बाजवा निवासी बुद्धिराम (55) की मौके पर ही मौत हो गई और टेंपो चालक जुम्मन को मामूली चोटे आई है।

संवाददाता को मिली जानकारी के मुताबिक बुद्धिराम अपने किराने की दुकान के लिए टेंपो से समान ले जा रहा था कि रास्ते में ही सड़क हादसे के कारण दम तोड़ दिया।


एक तरफ जहां सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी अपने साथियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को हिरासत में ले लिया, और पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वहीं दूसरी तरफ परिजनों को सूचना मिलने पर उनका कलेजा दहल गया। बुद्धिराम के जीवित घर न लौटने पर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है, और इस खबर से परिजनों के साथ-साथ आस-पास के इलाकों में मातम का माहौल बना हुआ है।