विवाहित महिलाओं ने वट वृक्ष पूजन करके अपने पतियों के लंबी आयु की कामना की

Voice Of News 24 

06 Jun 2024 12:40 PM

बलरामपुर

जिले में बरसाइत त्योहार महिलाओं ने धूमधाम से मनाया। महिलाओं ने वटवृक्ष की पूजा अर्चन करके अपने पति की लंबी आयु के लिए कामना की।

कहा जाता है कि माता सावित्री अपने कठिन तप से अपने पति के प्राण यमलोक से वापस लाईं थी. तभी से इसे वट सावित्री व्रत के नाम से जाना जाता है. विवाहित महिलाओं का कहना है कि इस दिन वे वट वृक्ष के नीचे पूजा-अर्चना करती हैं, परिक्रमा करती हैं और अपने वैवाहिक सुख की रक्षा और पति की लंबी उम्र के लिए प्रार्थना करती हैं.

बट सावित्री व्रत विवाहित महिलाएं अपने पतियों के लिए रखती हैं। महिलाएं व्रत रहकर वटवृक्ष की पूजन करती हैं। गुरुवार को नगर के सिटी पैलेस स्थित काली माता मंदिर, झारखंडी मंदिर, रानी तालाब मंदिर सहित अन्य स्थानों पर जाकर पूजन करके त्यौहार मनाया।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.