‘भारत बनाम इंडिया’ विवाद पर बोले तेजस्वी यादव- प्रधानमंत्री के जहाज़ में भी ‘इंडिया’

Voice Of News 24

05 Sep 2023 23:06PM

अब बिहार के डिप्टी सीएम और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा है कि पीएम मोदी इंडिया गठबंधन से डरे हुए हैं.

विपक्षी दलों के गठबंधन का नाम भी इंडिया दिया गया है.

तेजस्वी यादव ने मीडिया से कहा, “वे (बीजेपी) इंडिया नाम से इतना डरे क्यों हुए हैं? यह दिखाता है कि पीएम मोदी INDIA गठबंधन से डरे हुए हैं…हमारे नारे में ही है ‘जुड़ेगा भारत, जीतेगा इंडिया’. कुछ दिन पहले तक यह वोट फॉर इंडिया बोलते थे और अब भारत लिख रहे हैं. भारत और इंडिया में क्या अंतर है. भारत ही इंडिया है, इंडिया ही भारत है.”