महराजगंज में डिप्टी सीएम ने जनसभा को किया सम्बोधित:केशव प्रसाद मौर्य ने सरकार के 9 वर्ष के कार्यकाल की गिनाई उपलब्धियां

Voice of news 24

21 Jun 2023 22:54PM

महाराजगंज

महाराजगंज के कोल्हुई कस्बे के आदर्श इंटर कॉलेज परिसर में आज उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनसभा को संबोधित किया उपमुख्यमंत्री ने मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया कहा कि 9 वर्ष में देश के लिए बेमिसाल काम किए हैं हर वर्ग का विकास हुआ है जनसभा को संबोधित के पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कोल्हुई की 5 महिलाओं को आवास योजना के तहत चाबी सौंपी नारी शक्ति प्रेरणा लघु उद्योग के तहत 3 महिलाओं समूह को 4 करोड़ से अधिक चेक प्रदान किया ।


संबोधित करते हुए बोला की पहले की सरकार जो पैसा आपके लिए भेजती थी उसका आधा भी आप लोगों तक नहीं पहुंचता था। जबकि अब सभी के पास खाता है । जिस बजह से सरकार के तरफ से शतप्रतिशत पैसा लोगों तक पहुंचता है।


उपमुख्यमंत्री बोले सरकार को रोकने के लिए विपक्षी एक हो रहे हैं लेकिन जनता सब समझती है । केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी समेत नेताओं ने उपमुख्यमंत्री का स्वागत किया ।

केंद्र सरकार के द्वारा संचालित जल जीवन मिशन योजना की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश बूंद-बूंद पानी के लिए तरसता था। लेकिन अब ऐसा नहीं है। हमारी सरकार हर घर नल योजना के तहत सभी के घरों तक पानी पहुंचाने का कार्य कर रही है। अपने 40 मिनट के संबोधन में उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.