माडर्न लिटिल फ्लावर स्कूल में उत्साह के साथ मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

Voice of news 24

21 Jun 2023 17:10PM

बहदुरी (महराजगंज)

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर माडर्न लिटिल फ्लावर स्कूल प्रांगण में योग दिवस का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के छात्रों ने अपने शिक्षकों के साथ योग किया। इस कार्यक्रम का आयोजन बच्चों को योग के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से किया गया। बताया गया कि योग के माध्यम से शरीर के सामंजस्य को ठीक रखा जा सकता हैं।

 

योग का प्रारंभ सूर्य नमस्कार के साथ किया गया, तत्पश्चात पद्मासन ,वक्रासन ,वज्रासन, उष्ट्रासन, भुजंगासन एवं ध्यान करने के नियम से अवगत कराया गया।विद्यालय के प्रधानाचार्य इस पर प्रकाश डालते हुए कहते हैं कि यदि गंभीर बीमारियों से बचना है तो हमें अपने दैनिक दिनचर्या में से कम से कम 30 मिनट का समय योगासन करने में अवश्य लगाना चाहिए। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक श्री संदीप कुमार ने सभी विद्यार्थियों योग के लिए जागरूक किया।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.