Voice of news 24

21 Jun 2023 16:53PM
नयी दिल्ली
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने बुधवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), नयी दिल्ली में योग सत्र का नेतृत्व करते हुए कहा कि योग भारत का ‘सॉफ्ट पावर’ बन गया है। इस योग सत्र में सैकड़ों प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।.

योग की सार्वभौमिक अपील को मान्यता देते हुए दिसंबर 2014 में संयुक्त राष्ट्र ने एक प्रस्ताव के माध्यम से 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी। इस दिन का उद्देश्य प्राचीन विधा योग के अनेक लाभ के बारे में विश्व में जागरुकता फैलाना है।






















