महराजगंज में 9 वे विश्व योग दिवस धूमधाम से मनाया गया, नगर पालिका के धनेवा धनेई स्थित स्टेडियम मे केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी योग शिविर में शामिल हुए

Voice of news 24

21 Jun 2023 12:50PM

महराजगंज

महराजगंज में भारत सरकार में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने भी जिला स्टेडियम में योगा कर योग के प्रति लोगों को जागरूक किया। इस दौरान जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, पुलिस अधीक्षक डॉक्टर कौस्तुभ सहित तमाम अधिकारियों ने भी योग कर लोगों को जागरूक किया।

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो योग को लेकर शुरुआत की थी। आज पूरे देश के हर जिले एवं प्रत्येक गांव में योग दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।हम सभी के लिए गर्व की बात है कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूएन में जाकर योग को बढ़ावा देने के लिए योग करते हुए नजर आ रहे हैं। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री ने आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सभी को बधाई भी दी। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने कहा कि व्यस्तम जीवन शैली आमजनों को बीमार कर रहा है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.