रामायण’ बनाने वाले रामानंद सागर के बेटे ने मनोज मुंतशिर पर उठाए सवाल, क्या कहा?

Voice of news 24

21 Jun 2023 11:31AM

समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए उन्होंने कहा, “मैंने मनोज जी के यू-ट्यूब देखा है. वहां कमाल के संस्कारी, हिंदुत्व और सनातन धर्म का प्रचार किया. बहुत बड़े ज्ञानी हैं, चाहे उनकी उम्र इतनी कम है.”

“मुझे समझ नहीं आता कि आदिपुरुष में उन्होंने इस तरह के डायलॉग कनसिव भी कैसे किए. जजमेंट ग़लत हो गई या आज के पीढ़ी के लिए है. अगर आज की पीढ़ी के लिए है तो जो जनता है, आप उसके लिए ऐसा नहीं कर सकते हैं.”

प्रेम सागर ने कहा, “जिस सनातन धर्म की धरती है, जिसे हम भारत कहते हैं. इसके कण-कण में जो राम हैं, जो श्रद्धा है, राम की भक्ति है, उसके साथ तो आप खिलवाड़ नहीं कर सकते ना. हर रोज़ मैं हनुमान जी का जाप करता हूं. पूजा करता हूं, समर्पण करता हूं. उसके साथ आपको एथिक्स तो रखने पड़ेंगे.”

“आप कितने भी मॉडर्न हो जाएं, कितने भी स्पेशल इफेक्ट कर लें, लेकिन राम तो राम हैं. इस तरह कैरेक्टर को दिखाना ठीक नहीं है.”

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.