मप्र : उपराष्ट्रपति धनखड़ का लोगों से विश्व एकता के प्रतीक योग को अपनाने का आह्वान

Voice of news 24

21 Jun 2023 10:49AM

जबलपुर

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने बुधवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर देशवासियों और विश्व समुदाय से विश्व एकता के प्रतीक योग को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर के गैरीसन ग्राउंड में 9वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2023 कार्यक्रम में यह बात कही।.

‘वसुधैव कुटुम्बकम के लिए योग’ थीम पर आयोजित यह कार्यक्रम धनखड़ के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ, जिसमें मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति भी शामिल हुए। धनखड़ ने कहा, ‘‘सभी को 9वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं। मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर से मैं अपने देश के भाइयों बहनों और विश्व समुदाय से विश्व एकता के प्रतीक योग को अपनाने का आह्वान करता हूं।’’.

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.