महराजगंज में 115 केंद्रों पर छात्रों ने दी परीक्षा ,डीएम ने कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया

Voice of news 24

16Feb2023 22:07PM

महराजगंज में बोर्ड परीक्षाओं को सकुशल और शुचितापूर्ण तरीके से कराने के लिए आज डीएम सत्येंद्र कुमार और जिला विद्यालय निरीक्षक अमरनाथ राय ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देश पर सभी परीक्षा केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापक, वाह्य केंद्र व्यवस्थापक, स्टैटिक मजिस्ट्रेट व कक्ष निरीक्षकों की परीक्षा पूर्व बैठक की गई थी।

जिला विद्यालय निरीक्षक ने पंडित हरिशंकर तिवारी इंटर कॉलेज जमुई पंडित, इंटर कॉलेज बाघाटार, लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज मथुरा नगर फरेंदा, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज आनंद नगर, जीएसवीएस इंटर कॉलेज महाराजगंज, महाराजगंज इंटर कॉलेज और सेठ आनंद राय इंटर कॉलेज आनंद नगर फरेंदा का निरीक्षण किया गया।