नीदरलैंड के खिलाफ टीम इंडिया की जीत,

voice of news 24

 

27Oct2022 16:14PM

भारत ने टी20 वर्ल्ड कप के अपने दूसरे मैच में नीदरलैंड को हराकर टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत दर्ज की है। भारत ने नीदरलैंड को एकतरफा मुकाबले में 56 रन से हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने रोहित शर्मा, विराट कोहली और फिर सूर्यकुमार के ताबड़तोड़ अर्धशतक की बदौलत 20 ओवर में 2 विकेट पर 179 रन बनाए। इसके जवाब में नीदरलैंड की टीम लक्ष्य का पीछा करने के दौरान एक बार भी आक्रामक नजर नहीं आई और भारतीय गेंदबाजों ने इसका फायदा उठाते हुए उन पर शुरू से ही दबाव बनाए, जिसका नतीजा ये हुआ कि नीदरलैंड की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर सिर्फ 124 रन ही बना सकी।

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]