जौनपुर

लखनऊ / वाराणसी मंडल जौनपुर, गाजीपुर और चंदौली जिलों में तैनात कुल 68 निरीक्षकों का स्थानांतरण कर दिया गया है। पुलिस स्थापना बोर्ड की मंजूरी के बाद यह तबादला आदेश जारी किया गया है, जिसके तहत इन निरीक्षकों को दूसरे जिलों में भेजा गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

लखनऊ / वाराणसी मंडल जौनपुर, गाजीपुर और चंदौली जिलों में तैनात कुल 68 निरीक्षकों का स्थानांतरण कर दिया गया है। पुलिस स्थापना बोर्ड की मंजूरी के बाद यह तबादला आदेश जारी किया गया है, जिसके तहत इन निरीक्षकों को दूसरे जिलों में भेजा गया है।
किस जिले से कितने निरीक्षकों का ट्रांसफर?
जारी विवरण के अनुसार, स्थानांतरित किए गए निरीक्षकों में जौनपुर से 35, गाजीपुर से 25 और चंदौली से 8 निरीक्षक शामिल हैं। प्रशासनिक व सेवा संबंधी नियमों के तहत इन सभी को उनके गृह जनपद को ध्यान में रखते हुए अन्य जिलों में नवीन तैनाती के लिए भेजा गया है।
स्थापना बोर्ड की मुहर के बाद कार्रवाई
विभागीय स्तर पर पुलिस स्थापना बोर्ड की स्वीकृति मिलने के उपरांत यह आदेश प्रभावी किया गया है। स्थानांतरित निरीक्षकों को जल्द ही अपने नए कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे संबंधित जनपदों की कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग को सुचारू बनाए रखा जा सके।
मऊ में गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को कैंसर होने का आरोप: कोर्ट के आदेश पर दो डॉक्टरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
https://t.co/W5sirNSLeP
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 19, 2026


















