जौनपुर

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले से चोरी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां चोरों ने लाइन बाजार थाना क्षेत्र स्थित ‘समाज विकास क्रांति पार्टी’ के जिला कार्यालय को अपना निशाना बनाया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले से चोरी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां चोरों ने लाइन बाजार थाना क्षेत्र स्थित ‘समाज विकास क्रांति पार्टी’ के जिला कार्यालय को अपना निशाना बनाया। कार्यालय का ताला तोड़कर चोरों कीमती सामान समेटकर ले गए, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है।
ताला टूटा देख हुआ खुलासा
घटना का खुलासा तब हुआ जब पार्टी के जिलाध्यक्ष रोजाना की तरह कार्यालय पहुंचे और मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ पाया। अंदर जाकर देखने पर पता चला कि चोर वहां रखे कीमती सामान पर हाथ साफ कर चुके हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाते हुए जांच शुरू कर दी।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जताई नाराजगी
इस चोरी की घटना पर समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ने गहरा रोष व्यक्त किया है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मामले की गंभीरता से जांच कर जल्द से जल्द दोषियों को गिरफ्तार किया जाए और चोरी गए सामान की बरामदगी सुनिश्चित की जाए।
फिलहाल, पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से संदिग्धों की तलाश की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को बेनकाब कर लिया जाएगा।
शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा; प्रेमी से शादी कराने को तैयार हुए परिजन
https://t.co/QtfOkMVI6I
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 1, 2026













