जौनपुर

जौनपुर जफराबाद थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव में शनिवार की भोर एक 65 वर्षीय वृद्ध महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जफराबाद थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव में शनिवार की भोर एक 65 वर्षीय वृद्ध महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
मृतका की पहचान मुस्तफाबाद गांव निवासी स्वर्गीय छोटेलाल यादव की पत्नी उर्मिला देवी के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि उर्मिला देवी पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थीं और उनकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं थी। घटना के संबंध में मृतका के पुत्र रूपेश यादव ने पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कमलनयन दूबे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
मामले की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष ने बताया कि शुरुआती जांच में पारिवारिक कलह से जुड़ी बातें सामने आ रही हैं। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की गहराई से छानबीन कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा; प्रेमी से शादी कराने को तैयार हुए परिजन
https://t.co/QtfOkMVI6I
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 1, 2026













