सरस्वती टेलीकॉम का हुआ भव्य शुभारंभ, दीपावली पर स्मार्टफोन की खरीदारी पर मिल रही भारी छूट और आकर्षक उपहार

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर नगर के कला बाजार में स्टेट बैंक के निकट सोमवार को ‘सरस्वती टेलीकॉम’ का भव्य शुभारंभ किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

 

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर नगर के कला बाजार में स्टेट बैंक के निकट सोमवार को ‘सरस्वती टेलीकॉम’ का भव्य शुभारंभ किया गया। इस नई मोबाइल शॉप के खुलने से अनूपशहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को अब एक ही छत के नीचे देश-विदेश की प्रमुख ब्रांडेड कंपनियों के स्मार्टफोन खरीदने की सुविधा मिलेगी।

दुकान पर ओप्पो, वीवो, रियलमी, लावा, इनफिनिक्स, सैमसंग और मोटोरोला सहित तमाम प्रतिष्ठित कंपनियों के नवीनतम फीचर्स वाले स्मार्टफोन उपलब्ध कराए गए हैं। ग्राहक अपनी पसंद और बजट के अनुसार मोबाइल का चयन कर सकते हैं।

शुभारंभ के अवसर पर दीपावली त्योहार को लेकर ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर की शुरुआत की गई है। यहां स्मार्टफोन की खरीदारी पर भारी छूट के साथ-साथ कई आकर्षक उपहार भी दिए जा रहे हैं।

दुकान संचालक ने बताया कि उनका उद्देश्य क्षेत्रवासियों को उचित दर पर बेहतर विकल्प और गुणवत्तापूर्ण सेवा प्रदान करना है। उन्होंने अनूपशहर व आसपास के लोगों से दुकान पर पहुंचकर दीपावली के विशेष ऑफर्स का लाभ उठाने की अपील की।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

The specified slider does not exist.