बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले को सुव्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले को सुव्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। तहसील सभागार में एसडीएम मनीष कुमार की अध्यक्षता और तहसीलदार प्रिया सिंह के संचालन में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बार मुख्य स्नान 24 नवंबर को होगा, जबकि मेले का मुख्यालय सरस्वती शिशु मंदिर में बनाया जाएगा।
प्रमुख व्यवस्थाएं व दिशा-निर्देश
कड़ी निगरानी मेला क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे, वॉच टावर और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। वर्दीधारी जवानों के साथ सादी वर्दी में भी पुलिसकर्मी मुस्तैद रहेंगे।
स्वास्थ्य व सुरक्षा स्वास्थ्य कैंप, एंबुलेंस व ऑक्सीजन की व्यवस्था रहेगी। नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश गोयल के अनुसार गहरे घाटों पर मजबूत बैरिकेडिंग की जाएगी।
पार्किंग व यातायात: अलीगढ़ रोड, बुलंदशहर रोड, बाईपास, मलकपुर रोड और बाबा मस्तराम घाट पर पार्किंग स्थल बनेंगे। साथ ही रूट डायवर्जन लागू रहेगा।
पुल मरम्मत: गंगा पुल पर सुचारु आवागमन हेतु संभल प्रशासन से समन्वय कर पीडब्ल्यूडी को पुल की तत्काल मरम्मत के निर्देश दिए गए हैं।
अज्ञात वाहन की टक्कर से 18 वर्षीय किशोर की मौके पर मौत, परिवार में मचा कोहराम।अज्ञात वाहन की टक्कर से किशोर की दर्दनाक मौत
https://t.co/x1FGX9CAhA
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 31, 2026













