बलिया

बलिया लौह पुरुष भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया लौह पुरुष भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर में मौजूद सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को देश की राष्ट्रीय एकता, अखंडता और आंतरिक सुरक्षा को अक्षुण्ण बनाए रखने की सामूहिक शपथ दिलाई।
जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने सरदार पटेल के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और राजनीतिक दूरदर्शिता से देश की 565 से अधिक रियासतों का भारतीय संघ में विलय कराकर अखंड भारत का निर्माण किया था। उनका जीवन हर भारतीय के लिए राष्ट्रहित में समर्पित रहने की प्रेरणा है। उन्होंने अधिकारियों से आपसी सौहार्द और निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) आलोक कुमार, अपर जिलाधिकारी (एडीएम) अनिल कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा सहित कलेक्ट्रेट के तमाम अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
अज्ञात वाहन की टक्कर से 18 वर्षीय किशोर की मौके पर मौत, परिवार में मचा कोहराम।अज्ञात वाहन की टक्कर से किशोर की दर्दनाक मौत
https://t.co/x1FGX9CAhA
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 31, 2026













