बुलन्दशहर में राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिस अधिकारियों और कर्मियों ने ली शपथ

बुलन्दशहर

बुलन्दशहर 31 अक्टूबर 2026 को ‘लौह पुरुष’ सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में मनाए जाने वाले राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलन्दशहर, दिनेश कुमार सिंह ने कैंप कार्यालय पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा की शपथ दिलाई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलन्दशहर 31 अक्टूबर 2026 को ‘लौह पुरुष’ सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में मनाए जाने वाले राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलन्दशहर, दिनेश कुमार सिंह ने कैंप कार्यालय पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा की शपथ दिलाई।

इस दौरान पुलिसकर्मियों ने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने में अपना पूर्ण योगदान देने और नागरिकों के बीच राष्ट्रीय एकता का संदेश प्रसारित करने का संकल्प लिया।

एसएसपी ने कहा कि यह दिन सरदार पटेल के आदर्शों, उनकी दूरदर्शिता और राष्ट्र एकीकरण में दिए गए अमूल्य योगदान का स्मरण कराता है। यह अवसर समाज में आपसी सद्भाव, भाईचारे और एकजुटता की भावना को सुदृढ़ करने के साथ-साथ राष्ट्रहित में अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

The specified slider does not exist.