बलिया के तीन विधानसभा क्षेत्रों में लगेगा वृहद रोजगार मेला, 25 से अधिक कंपनियां करेंगी भर्ती 8वीं से स्नातक और आईटीआई-डिप्लोमा धारकों को मिलेगा अवसर, 12 से 35 हजार रुपये तक होगा वेतन

बलिया

बलिया जनपद के बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत जिले के तीन विधानसभा क्षेत्रों में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद के बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत जिले के तीन विधानसभा क्षेत्रों में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह मेले बेल्थरारोड, बैरिया और बाँसडीह विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित होंगे, जहां देश की 25 से अधिक नामचीन कंपनियां विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती करेंगी।

रोजगार मेले का स्थान और समय सारणी
2 नवंबर: देवेन्द्र पीजी कॉलेज, बेल्थरारोड

4 नवंबर: सुदृष्टि बाबा स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सुदिष्टपुरी (रानीगंज), बैरिया

6 नवंबर: स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बाँसडीह

तीनों स्थानों पर मेले की शुरुआत सुबह 10 बजे से होगी। भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क रहेगी।

प्रमुख कंपनियां और पद

मेले में टाटा मोटर्स, फ्लिपकार्ट, एलएंडटी, महिंद्रा, अशोक लेलैंड, एमआरएफ टायर्स, सुब्रोस और सेफ एक्सप्रेस जैसी नामी कंपनियां हिस्सा लेंगी। कंपनियों द्वारा सुरक्षा गार्ड, मशीन ऑपरेटर, सेल्स ऑफिसर, टेक्नीशियन, हेल्पर और सुपरवाइजर सहित कई पदों पर चयन किया जाएगा। चयनित युवाओं को योग्यता के अनुसार 12,000 से 35,000 रुपये प्रतिमाह तक वेतन दिया जाएगा।

योग्यता और आवेदन प्रक्रिया

इस मेले में 8वीं, 10वीं, 12वीं, स्नातक, परास्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा उत्तीर्ण और कौशल प्रशिक्षित अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। इच्छुक युवाओं को रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण कराकर आवेदन करना होगा। अभ्यर्थियों को अपने मूल प्रमाण-पत्रों एवं छायाप्रति के साथ सुबह 10 बजे उपस्थित होना अनिवार्य है। विस्तृत जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 155330 या जिला सेवायोजन कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

The specified slider does not exist.