बलिया

बलिया जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने शनिवार को जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने वार्डों में भर्ती मरीजों को फल वितरित कर उनका हाल-चाल जाना और अस्पताल द्वारा दी जा रही चिकित्सा सुविधाओं का फीडबैक लिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने शनिवार को जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने वार्डों में भर्ती मरीजों को फल वितरित कर उनका हाल-चाल जाना और अस्पताल द्वारा दी जा रही चिकित्सा सुविधाओं का फीडबैक लिया।
निरीक्षण के दौरान अस्पताल में खराब स्ट्रेचर देखकर जिलाधिकारी ने भारी नाराजगी जताई। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. अभय कुमार राय को तत्काल पर्याप्त संख्या में नए स्ट्रेचर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, ताकि मरीजों को लाने-ले जाने में असुविधा न हो। इसके अलावा उन्होंने वार्डों में नियमित बेडशीट बदलने और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के सख्त निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि मरीजों के इलाज और सुविधाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को व्यवस्थाओं में अविलंब सुधार लाने की हिदायत दी। निरीक्षण के दौरान सीएमओ समेत अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
अज्ञात वाहन की टक्कर से 18 वर्षीय किशोर की मौके पर मौत, परिवार में मचा कोहराम।अज्ञात वाहन की टक्कर से किशोर की दर्दनाक मौत
https://t.co/x1FGX9CAhA
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 31, 2026













