बलिया

बलिया लोकतंत्र की रक्षा, संविधान के सम्मान और नागरिकों के मताधिकार की सुरक्षा का संकल्प लेकर बलिया कांग्रेस जिलाध्यक्ष अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के साथ दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया लोकतंत्र की रक्षा, संविधान के सम्मान और नागरिकों के मताधिकार की सुरक्षा का संकल्प लेकर बलिया कांग्रेस जिलाध्यक्ष अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के साथ दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं।
दिल्ली रवाना होते समय कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह लड़ाई किसी एक राजनीतिक दल, जाति, धर्म या क्षेत्र की नहीं है, बल्कि यह देश के संविधान, लोकतंत्र और हर भारतीय नागरिक के मौलिक अधिकारों की रक्षा का सवाल है। उन्होंने बलिया के आम नागरिकों, युवाओं और कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में इस अभियान से जुड़ने की अपील की।
उन्होंने बताया कि 1 नवंबर 2026 को नई दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में ‘वोट बचाओ – देश बचाओ’ जनमार्च एवं महारैली का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने क्षेत्र की जनता का आह्वान करते हुए कहा कि बलिया से दिल्ली तक एक ही आवाज गूंजनी चाहिए—’वोट का अधिकार सुरक्षित रहे, लोकतंत्र मजबूत रहे।’
अज्ञात वाहन की टक्कर से 18 वर्षीय किशोर की मौके पर मौत, परिवार में मचा कोहराम।अज्ञात वाहन की टक्कर से किशोर की दर्दनाक मौत
https://t.co/x1FGX9CAhA
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 31, 2026













