जौनपुर

जौनपुर नगर में बुधवार को भरत मिलाप के पावन अवसर पर विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों ने श्रद्धालुओं और राहगीरों की सेवा के लिए नि:शुल्क चाय-पानी वितरण तथा चिकित्सा शिविर का आयोजन किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर नगर में बुधवार को भरत मिलाप के पावन अवसर पर विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों ने श्रद्धालुओं और राहगीरों की सेवा के लिए नि:शुल्क चाय-पानी वितरण तथा चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। नगर के मेन रोड स्थित ठाकुर पुस्तक भंडार के सामने स्वर्णकार समाज शाहगंज द्वारा चाय एवं पेयजल की व्यवस्था की गई, जहाँ दर्शनार्थियों को गर्म चाय व पानी उपलब्ध कराया गया।
भरत मिलाप में उमड़ी भारी भीड़ को देखते हुए लोगों के लिए विभिन्न स्थानों पर जलपान और स्वास्थ्य सहायता का प्रबंध रहा। इस दौरान स्वर्णकार समाज, अग्रहरि समाज, सिविल सोसायटी और सर्राफा एसोसिएशन ने बढ़-चढ़कर सहयोग दिया।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखा। उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी (डीएसपी) और कोतवाल सहित आला अधिकारी पूरे समय नगर में भ्रमण कर यातायात व सुरक्षा का जायजा लेते रहे। अधिकारियों की सक्रियता से आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
सेवा कार्य के दौरान स्वर्णकार समाज शाहगंज के अध्यक्ष व हाईकोर्ट अधिवक्ता सचिन कुमार वर्मा ने कहा कि धार्मिक आयोजन समाज को जोड़ने का अवसर देते हैं। अग्रहरि समाज के अध्यक्ष मनोज अग्रहरि ने इसे आपसी प्रेम व भाईचारे का प्रतीक बताया, जबकि सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष जन्मेजय सेठ ने कहा कि दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं की सेवा करना जनसेवा का सराहनीय प्रयास है।
धार्मिक आस्था, सामाजिक सहयोग और प्रशासनिक सतर्कता का यह समन्वय नगर में सामाजिक एकजुटता का मजबूत संदेश दे गया।
मऊ में 400 साल पुरानी ऐतिहासिक भरत मिलाप परंपरा सकुशल संपन्न, त्रिस्तरीय सुरक्षा के बीच उमड़ी भारी भीड़
https://t.co/A8m3BCpRLg
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 22, 2026













