वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ मां दुर्गा की प्रतिमाओं का राप्ती नदी में विसर्जन, चप्पे-चप्पे पर तैनात रही पुलिस

गोरखपुर

गोरखपुर शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व के समापन पर नगर पालिका परिषद घघसरा बाजार में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।


गोरखपुर शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व के समापन पर नगर पालिका परिषद घघसरा बाजार में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। नगर क्षेत्र में स्थापित दर्जनों प्रतिमाओं को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच राप्ती नदी में विसर्जित किया गया। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे।

विभिन्न पूजा पंडालों से प्रतिमाएं फूलों से सजे वाहनों पर रखकर नगर पंचायत में एकत्रित की गईं, जहाँ से श्रद्धालु मां के जयकारे लगाते हुए विसर्जन जुलूस के साथ आगे बढ़े। जुलूस तुलसीदास नगर और हनुमंत नगर से होते हुए पटना घाट स्थित राप्ती नदी के तट पर पहुँचा, जहाँ विधि-विधान के साथ नम आंखों से मां को विदाई दी गई।

सुरक्षा के लिहाज से जुलूस के पूरे मार्ग पर पुलिस बल मुस्तैद रहा, जिससे यह धार्मिक आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। प्रतिमा विसर्जन के साथ ही नौ दिवसीय नवरात्रि उत्सव का समापन हो गया और श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा से क्षेत्र में शांति व समृद्धि की प्रार्थना की।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.