मऊ

मऊ जनपद की चार सौ साल पुरानी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक भरत मिलाप की परंपरा गुरुवार को भारी उत्साह और शांतिपूर्ण माहौल के साथ संपन्न हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद की चार सौ साल पुरानी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक भरत मिलाप की परंपरा गुरुवार को भारी उत्साह और शांतिपूर्ण माहौल के साथ संपन्न हो गई। इस प्राचीन और भव्य आयोजन का गवाह बनने के लिए दूर-दूर से हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे, जिससे पूरा शहर भगवान श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।
इस भव्य आयोजन को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। कार्यक्रम स्थल और आसपास के इलाकों में RAF (रैपिड एक्शन फोर्स), PAC (प्रादेशिक आर्मड कांस्टेबुलेरी) और स्थानीय पुलिस बल की तैनाती के साथ त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया था।
सुरक्षा व्यवस्था की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी आनंद वर्धन और पुलिस अधीक्षक सर्वेश मिश्रा खुद मौके पर मौजूद रहे और लगातार क्षेत्र का जायजा लेते रहे। प्रशासनिक अधिकारियों की मुस्तैदी और शांतिपूर्ण सहभागिता के चलते यह ऐतिहासिक आयोजन बिना किसी व्यवधान के सकुशल संपन्न हुआ।
मऊ में 400 साल पुरानी ऐतिहासिक भरत मिलाप परंपरा सकुशल संपन्न, त्रिस्तरीय सुरक्षा के बीच उमड़ी भारी भीड़
https://t.co/A8m3BCpRLg
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 22, 2026













