सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के उसका बाज़ार क्षेत्र के अंतर्गत सेमरहना समेत विभिन्न ग्रामीण इलाकों में बुधवार को मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन कार्यक्रम अत्यंत उत्साह, उमंग और भक्तिमय माहौल के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के उसका बाज़ार क्षेत्र के अंतर्गत सेमरहना समेत विभिन्न ग्रामीण इलाकों में बुधवार को मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन कार्यक्रम अत्यंत उत्साह, उमंग और भक्तिमय माहौल के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। नौ दिनों तक चले अनुष्ठान और विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता रानी के जयकारों के साथ प्रतिमाओं को विसर्जन स्थल की ओर ले गए।
इस दौरान पूरे क्षेत्र में धार्मिक उल्लास का माहौल रहा और भक्तों ने नम आंखों और श्रद्धा के साथ मां को विदाई दी। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अप्रिय घटना को रोकने के लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। पुलिस बलों की चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच यह पूरा विसर्जन जुलूस शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न हो गया।
मऊ: रानीपुर के सेमरी गांव में संपन्न हुआ रामलीला और रावण दहन का भव्य आयोजन, उमड़ी भारी भीड़
https://t.co/0u1WWUGs22
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 22, 2026
Voice Of News 24













