सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के पिठनी बुजुर्ग के इंद्रानगर मोहल्ले में शराब के नशे में धुत होकर उत्पात मचाने, गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के पिठनी बुजुर्ग के इंद्रानगर मोहल्ले में शराब के नशे में धुत होकर उत्पात मचाने, गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पिता-पुत्र समेत तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी शराब के नशे में चूर होकर बिना बात के हंगामा और गाली-गलौज कर रहे थे। जब पीड़ित पक्ष ने इसका विरोध किया और बीच-बचाव का प्रयास किया, तो आरोपियों ने उनके साथ लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी।
इस हिंसक झड़प में पति और पत्नी दोनों को गंभीर चोटें आईं, जिन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने आरोपियों की पहचान हरिश्चन्द्र और उनके दो बेटों नितिन यादव व विपिन यादव के रूप में की है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
मऊ: रानीपुर के सेमरी गांव में संपन्न हुआ रामलीला और रावण दहन का भव्य आयोजन, उमड़ी भारी भीड़
https://t.co/0u1WWUGs22
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 22, 2026
Voice Of News 24













