पहासू: बीच सड़क पर भिड़े दो सांड, घंटों बना रहा अखाड़ा; थमी वाहनों की रफ्तार, राहगीर बने रहे मूकदर्शक

पहासू (बुलंदशहर)

बुलंदशहर जनपद के पहासू क्षेत्र में बीच सड़क पर दो आवारा सांडों के बीच हुआ भीषण दंगल चर्चा का विषय बन गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के पहासू क्षेत्र में बीच सड़क पर दो आवारा सांडों के बीच हुआ भीषण दंगल चर्चा का विषय बन गया। सड़क के बीचों-बीच दोनों सांडों की भिड़ंत से रास्ता पूरी तरह अवरुद्ध हो गया और देखते ही देखते व्यस्त मार्ग अखाड़े में तब्दील हो गया। इस दौरान दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और ट्रैफिक पूरी तरह थम गया।

वाहनों के पहिए थमे, डर के मारे दर्शक बने रहे राहगीर

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों सांड बेहद आक्रामक अंदाज में एक-दूसरे पर प्रहार कर रहे थे। सांडों के रौद्र रूप और हमले की आशंका को देखते हुए राहगीर और वाहन चालक आगे बढ़ने की हिम्मत नहीं जुटा सके और दूर खड़े होकर मूकदर्शक बने रहे। कई वाहन चालकों को जाम में फंसकर घंटों इंतजार करना पड़ा।

कड़ी मशक्कत के बाद हटाया गया, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

काफी देर तक चले इस उपद्रव के बाद स्थानीय दुकानदारों और ग्रामीणों ने लाठी-डंडों व शोर मचाकर काफी मशक्कत के बाद दोनों सांडों को खदेड़ा और रास्ते से हटाया। सांडों के हटने के बाद ही यातायात सुचारू हो सका और लोगों ने राहत की सांस ली।

बीच सड़क पर हुए इस दंगल का वीडियो स्थानीय लोगों ने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना के बाद स्थानीय नागरिकों ने आवारा पशुओं से निजात दिलाने और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग उठाई है।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.