कोठीभार में लगा ‘बहू-बेटी सम्मेलन’, मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं को किया जागरूक

महराजगंज

महराजगंज जनपद के थाना कोठीभार क्षेत्र के ग्राम सोनबरसा में मिशन शक्ति टीम की ओर से चौपाल लगाकर ‘बहू-बेटी सम्मेलन’ आयोजित किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के थाना कोठीभार क्षेत्र के ग्राम सोनबरसा में मिशन शक्ति टीम की ओर से चौपाल लगाकर ‘बहू-बेटी सम्मेलन’ आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को उनकी सुरक्षा, अधिकारों और सशक्तिकरण के प्रति जागरूक करना था।

चौपाल के दौरान छेड़खानी, दहेज उत्पीड़न, लैंगिक अपराध, बालिकाओं की आत्मसुरक्षा और बिना बताए घर से जाने की प्रवृत्ति से उत्पन्न होने वाली समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। टीम ने महिलाओं को समझाया कि किसी भी अप्रिय स्थिति या संकट के समय वे बिना डरे पुलिस और प्रशासन की मदद ले सकती हैं।

कार्यक्रम में 1090, 112, 1098 और 181 जैसे विभिन्न आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने सभी से अपील की कि वे अपनी सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें और किसी भी समस्या पर तुरंत संपर्क करें। इस आयोजन में बड़ी संख्या में गांव की महिलाएं और बालिकाएं शामिल रहीं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.