महराजगंज

महराजगंज महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महराजगंज पुलिस द्वारा ग्राम सभा पुरंदरपुर में एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महराजगंज पुलिस द्वारा ग्राम सभा पुरंदरपुर में एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को उनके कानूनी अधिकारों और सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक किया।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस ने महिलाओं को किसी भी आपात स्थिति में निडर होकर सहायता लेने के लिए प्रेरित किया और विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी:
1090: वूमेन पावर लाइन
112: पुलिस आपातकालीन सेवा
1098: चाइल्ड हेल्पलाइन
181: महिला हेल्पलाइन
1930: साइबर अपराध हेल्पलाइन
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में सुरक्षा का विश्वास जगाना, आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना और एक सुरक्षित समाज का निर्माण करना है। महराजगंज पुलिस की यह पहल महिलाओं को जागरूक और सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
बैठवलिया पुल के पास बाइक और साइकिल में टक्कर, दो लोग गंभीर रूप से घायल
https://t.co/o03eOaa9uQ
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 18, 2026












