देश सेवा में अहम योगदान देने वाले चौधरी हील सिंह 2 अक्टूबर को हुए थे सेवानिवृत्त, मुलायम सिंह यादव की सुरक्षा टीम में भी निभा चुके हैं जिम्मेदारी

बुलंदशहर

जनपद बुलंदशहर के दानपुर ब्लॉक की न्याय पंचायत जिरौली के गांव जिरौली निवासी बीएसएफ इंस्पेक्टर चौधरी हील सिंह के रविवार, 18 अक्टूबर को अपने गृह गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया। वह 2 अक्टूबर को सेवानिवृत्त हुए थे।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद बुलंदशहर के दानपुर ब्लॉक की न्याय पंचायत जिरौली के गांव जिरौली निवासी बीएसएफ इंस्पेक्टर चौधरी हील सिंह के रविवार, 18 अक्टूबर को अपने गृह गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया। वह 2 अक्टूबर को सेवानिवृत्त हुए थे। लंबे समय तक देश की सेवा करने के बाद अपने गांव लौटने पर ग्रामीणों ने उन्हें सम्मानित कर खुशी जाहिर की।

ग्राम प्रधान राजपाल सिंह ने बताया कि चौधरी हील सिंह ने सीमा सुरक्षा बल में इंस्पेक्टर के पद पर रहते हुए देश की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया। वह पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की सुरक्षा टीम में कमांडो के रूप में भी जिम्मेदारी निभा चुके हैं। उनके सेवाकाल के दौरान कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां उनके पास रहीं।

ग्रामीणों के अनुसार, 10 अप्रैल 1993 को ओमान के मस्कट हवाई अड्डे पर विमान अपहरण से जुड़ी घटना के दौरान भी चौधरी हील सिंह ने अहम भूमिका निभाई थी। उनके योगदान के लिए उन्हें बीएसएफ के महानिदेशक की ओर से गोल्ड मेडल भी प्राप्त हुआ था।

गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने फूल-मालाओं और सम्मान के साथ उनका स्वागत किया। इस मौके पर लोगों ने कहा कि चौधरी हील सिंह ने अपने सेवाकाल में देश का गौरव बढ़ाया है। उनकी उपलब्धियां गांव के युवाओं के लिए प्रेरणादायक हैं।

स्वागत करने वालों में राहुल प्रधान, वर्तमान ग्राम प्रधान राजपाल सिंह, चौधरी श्याम सिंह, बुद्धसेन सिंह, खेड़िया के बॉक्स बीडीसी, नयावास के अरविंद शर्मा, यशपाल सिंह सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने उनके सुखद और स्वस्थ जीवन की कामना की।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.