जौनपुर

जौनपुर जनपद के अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रामपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1 कुंतल 200 ग्राम अवैध गांजा, 510 रुपये नकद और एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रामपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1 कुंतल 200 ग्राम अवैध गांजा, 510 रुपये नकद और एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किया है। बरामद गांजे को प्लास्टिक की बोरियों में छिपाकर रखा गया था।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (जौनपुर) कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं विजय चौधरी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष रामपुर रमेश कुमार के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम ने भदोही-जौनपुर बॉर्डर पर स्थित दोहरेला नदी पुल के पास संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान इन्हें दबोचा।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान अभय सिंह उर्फ छोटू (निवासी फिरोजपुर धरमपुर, थाना पुराकलंदर, अयोध्या) और विनीत सिंह (निवासी नानाधापुर हसरो, थाना करौंदीकला, सुल्तानपुर) के रूप में हुई है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना रामपुर में मु0अ0सं0-184/26, धारा 8/20/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। इस सफल ऑपरेशन में थानाध्यक्ष रमेश कुमार के साथ उपनिरीक्षक मंजीत कुमार, नरेन्द्र नाथ मिश्रा, कांस्टेबल सोनू यादव और मनीष कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अवैध मादक पदार्थों के तस्करी नेटवर्क के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
#महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र के अंतर्गत बरगदयी गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लट&&का हुआ पाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। pic.twitter.com/S62xlhSULC
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 19, 2026













