ND vs AFG: दिल्ली में अभिषेक शर्मा का ऐतिहासिक तूफान, भारत ने अफगानिस्तान को 127 रनों से रौंदकर 3-0 से जीती सीरीज

स्पोर्ट्स डेस्क

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए तीसरे और अंतिम टी-20 मुकाबले में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को एकतरफा अंदाज में 127 रनों से करारी शिकस्त दी।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए तीसरे और अंतिम टी-20 मुकाबले में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को एकतरफा अंदाज में 127 रनों से करारी शिकस्त दी। इस धमाकेदार जीत के साथ ही भारत ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप कर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। मुकाबले के महानायक रहे युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा, जिन्होंने रिकॉर्डतोड़ तूफानी शतक जड़कर इतिहास रच दिया।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 221 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने पारी की विस्फोटक शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए महज 59 गेंदों में 142 रनों की ताबड़तोड़ साझेदारी की। संजू सैमसन ने 35 गेंदों पर 50 रनों की अहम पारी खेली।

विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की टीम भारतीय गेंदबाजी आक्रमण के आगे ताश के पत्तों की तरह बिखर गई और पूरी टीम 14.1 ओवर में महज 94 रन बनाकर सिमट गई। अफगानिस्तान के लिए इब्राहिम जादरान ने सर्वाधिक 25 और अजमतुल्लाह उमरजई ने 17 रन बनाए।

 


Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.