लखीमपुर-खीरी:किसानों के लिए बड़ा मौका,रबी फसलों के लिए बीज की ऑनलाइन बुकिंग शुरू, मिनी किट मिलेगी बिल्कुल मुफ्त

लखीमपुर-खीरी

लखीमपुर-खीरी जनपद के किसानों के लिए रबी सीजन 2026-27 को लेकर महत्वपूर्ण खबर है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

लखीमपुर-खीरी जनपद के किसानों के लिए रबी सीजन 2026-27 को लेकर महत्वपूर्ण खबर है। कृषि विभाग ने रबी फसलों के उन्नत बीजों की ऑनलाइन बुकिंग प्रक्रिया शुरू कर दी है। अब किसान घर बैठे विभागीय पोर्टल के माध्यम से या अपने ब्लॉक के बीज भंडार पर जाकर पसंदीदा बीजों की बुकिंग कर सकते हैं।

जिला कृषि अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि किसान विभागीय पोर्टल agridarshan.up.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा किसान अपने विकास खंड स्थित राजकीय कृषि बीज भंडार पर जाकर भी निःशुल्क बुकिंग करा सकते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना ऑनलाइन बुकिंग के ऑफलाइन माध्यम से कोई भी बीज प्राप्त नहीं किया जा सकेगा।

सब्सिडी और मुफ्त बीज का विवरण

मिनी किट बीज: किसानों को पूर्णतः निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा।

सामान्य बीज: गेहूँ, मटर, चना, मसूर, राई/सरसों तथा तोरिया के सामान्य बीजों पर नियमानुसार 50% अथवा निर्धारित सरकारी अनुदान (सब्सिडी) दिया जाएगा।

तोरिया बीज की उपलब्धता: रबी सीजन के तहत तोरिया का बीज राजकीय कृषि बीज भंडारों पर उपलब्ध हो चुका है।

जिला कृषि अधिकारी ने किसानों से अपील की है कि वे समय से बीज प्राप्त करने के लिए पोर्टल पर तत्काल बुकिंग सुनिश्चित करें। किसान बीज की उपलब्धता और प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी के लिए अपने नजदीकी राजकीय कृषि बीज भंडार से भी संपर्क कर सकते हैं।


Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.