बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अनूपशहर क्षेत्र में विकास के मुद्दों पर चर्चाएं तेज हो गई हैं। इसी क्रम में स्थानीय नेता अनुकूल शर्मा ने क्षेत्र के युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने को अपने विकास एजेंडे का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा बनाने का ऐलान किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अनूपशहर क्षेत्र में विकास के मुद्दों पर चर्चाएं तेज हो गई हैं। इसी क्रम में स्थानीय नेता अनुकूल शर्मा ने क्षेत्र के युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने को अपने विकास एजेंडे का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा बनाने का ऐलान किया है।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, लेकिन उचित खेल मैदान, आधुनिक प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं के आभाव में युवाओं को संघर्ष करना पड़ता है। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए क्षेत्र में कम से कम एक मिनी स्टेडियम के निर्माण की पहल की जाएगी।
बड़े खेल परिसर और प्रशिक्षण पर रहेगा जोर
अनुकूल शर्मा ने योजना साझा करते हुए कहा कि मिनी स्टेडियम के साथ-साथ भविष्य में एक बड़े स्टेडियम और व्यापक खेल परिसर की स्थापना के लिए भी गंभीर प्रयास किए जाएंगे। उनका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्र के युवाओं को स्थानीय स्तर पर ही उच्च स्तरीय सुविधाएं देना है, ताकि उन्हें अपनी प्रतिभा निखारने के लिए अन्य शहरों का रुख न करना पड़े।
उन्होंने विश्वास जताया कि यदि युवाओं को पर्याप्त संसाधन और सही प्रशिक्षण मिले, तो अनूपशहर के खिलाड़ी जिला, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र का नाम रोशन कर सकते हैं।
डबल इंजन सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारने का संकल्प
श्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रही खेल एवं युवा कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अनूपशहर के युवाओं तक पहुंचाया जाएगा। इसके लिए स्थानीय आवश्यकताओं को सरकार के समक्ष प्रमुखता से रखा जाएगा। उनका मानना है कि खेल सुविधाओं का विकास केवल खेल तक सीमित नहीं है, बल्कि यह युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का एक सशक्त माध्यम भी है।
एजेंडे की प्रमुख बातें
क्षेत्र में कम से कम एक आधुनिक मिनी स्टेडियम का निर्माण।
भविष्य में बड़े खेल परिसर और स्टेडियम की स्थापना के प्रयास।
खेल मैदानों के विकास और प्रशिक्षण सुविधाओं का विस्तार।
स्थानीय स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन और युवाओं को अवसर।
उभरती हुई खेल प्रतिभाओं के लिए एक सकारात्मक और अनुकूल वातावरण तैयार करना।
अनुकूल शर्मा ने अंत में कहा कि युवाओं के लिए खेल सुविधाओं का विकास करना क्षेत्र के भविष्य में निवेश करने के समान है। क्षेत्र में एक मजबूत खेल संस्कृति विकसित करने के लिए वह चरणबद्ध तरीके से कार्य करेंगे।
कुवैत में महराजगंज के युवक की अचानक मौत: शुक्रवार को लौटना था वतन, घर पहुंचने से पहले ही टूटा परिवार का सपना; शव लाने की गुहारhttps://t.co/QimyttN1on
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 17, 2026













