बुलंदशहर: सनसनीखेज वारदात, धारदार हथियार से युवक की हत्या कर टांग काटी और सड़क पर फेंका शव

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के शिकारपुर थाना क्षेत्र के रनाईच गांव में एक बेहद खौफनाक मामला सामने आया है। यहाँ अज्ञात हत्यारों ने घर में सो रहे 45 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी और उनका बायां पैर काटकर शव को गांव के मुख्य रास्ते पर फेंक दिया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के शिकारपुर थाना क्षेत्र के रनाईच गांव में एक बेहद खौफनाक मामला सामने आया है। यहाँ अज्ञात हत्यारों ने घर में सो रहे 45 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी और उनका बायां पैर काटकर शव को गांव के मुख्य रास्ते पर फेंक दिया। इस दुस्साहसिक वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

नीचे सो रहे परिजनों को नहीं लगी भनक

मृतक के बेटे गौरव ने बताया कि लालाराम 45 अपनी पत्नी रजनी देवी और तीन बच्चों (गौरव, मोहित व सीमा) के साथ रहते थे। बुधवार रात करीब 10 बजे खाना खाने के बाद वह सोने गए थे। घर में नीचे सो रहे पत्नी और बच्चों को रात में हुई इस घटना की भनक तक नहीं लगी। गुरुवार तड़के करीब 5 बजे जब ग्रामीणों ने मुख्य रास्ते पर शव और उससे करीब 5 मीटर दूर कटा हुआ पैर देखा, तो पुलिस को सूचना दी।

कमरों में मिले खून के निशान, धोया गया था फर्श

सूचना मिलते ही एसएसपी दिनेश कुमार सिंह, एसपी देहात अंतरिक्ष जैन और फॉरेंसिक (फील्ड यूनिट) टीम मौके पर पहुँच गई। पुलिस ने बेंजामिन टेस्ट के जरिए जाँच की तो कमरों के अंदर खून के निशान मिले। चौंकाने वाली बात यह है कि पुलिस के पहुँचने से पहले कमरों को धोए जाने की बात भी सामने आई है। परिजनों ने आशंका जताई है कि हत्या के बाद शव को छत से नीचे फेंका गया होगा।

अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पुलिस कर रही जाँच

पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस हत्या की वजह, रंजिश या अन्य पहलुओं को ध्यान में रखते हुए परिवार के सदस्यों और आसपास के लोगों से गहन पूछताछ कर रही है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.