महराजगंज: बउरहवा बाबा शिव मंदिर में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद ने किया प्रसाद वितरण, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

महराजगंज

जनपद महराजगंज के श्रावण मास के पावन अवसर पर अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद द्वारा बउरहवा बाबा शिव मंदिर परिसर में विशाल प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद महराजगंज के श्रावण मास के पावन अवसर पर अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद द्वारा बउरहवा बाबा शिव मंदिर परिसर में विशाल प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का दर्शन-पूजन कर प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम में उपस्थित अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष आचार्य रवीश सोनू त्रिपाठी ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक व सामाजिक आयोजन समाज में सेवा, संस्कार और आपसी एकता की भावना को मजबूत करते हैं। परिषद भविष्य में भी लगातार ऐसे जनसेवा के कार्य आयोजित करती रहेगी।

कार्यक्रम के मुख्य आयोजक जिला मंत्री शुभम मिश्रा सहित गौरव रावत, अमन रावत, दिवाकर यादव, विवेक श्रीवास्तव, सत्यम मिश्रा, कुनाल शर्मा, अरविंद साहनी, विपिन सिंह, गजेंद्र रावत व कृष्ण कुमार त्रिपाठी समेत अनेक कार्यकर्ताओं ने तत्परता से श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। अंत में ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष के साथ सभी के सुख-समृद्धि की कामना की गई।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.