हापुड़

हापुड़ जनपद के सामाजिक सेवा अभियान के तहत क्लब द्वारा गुरुवार को आर्य कन्या इंटर कॉलेज में ड्रेस वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

हापुड़ जनपद के सामाजिक सेवा अभियान के तहत क्लब द्वारा गुरुवार को आर्य कन्या इंटर कॉलेज में ड्रेस वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय की 50 प्रतिभाशाली छात्राओं को नई ड्रेस प्रदान की गई।
कार्यक्रम में कॉलेज के प्रधान नरेंद्र आर्य, प्रबंधक शशांक आर्य और प्रधानाचार्य समेत समस्त स्टाफ का विशेष सहयोग रहा। वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लब के अध्यक्ष अनिल कक्कड़, सचिव विकास जैन, कोषाध्यक्ष सौरव गाबा और कार्यक्रम संयोजक तरुण गर्ग ने अहम भूमिका निभाई। इस अवसर पर सीनियर रोटेरियन डॉ. मनमोहन कक्कड़, वेद प्रकाश अरोड़ा, हरीश छाबड़ा, विपिन सचदेवा, आशु सचदेवा, डॉ. विक्रांत बंसल और सौरभ शशांक ने छात्राओं को ड्रेस वितरित की।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. अशोक ग्रोवर ने किया। उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि “शिक्षा से ज्यादा मूल्यवान कुछ नहीं है, सभी को इसके महत्व को समझकर जीवन में आगे बढ़ना चाहिए।” कॉलेज प्रशासन और छात्राओं ने क्लब के इस सामाजिक कार्य की भूरी-भूरी प्रशंसा की।
मिर्जापुर में प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर अनियंत्रित कंटेनर ने घर के बाहर सो रहे पिता-पुत्र को रौंद दिया, जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गई। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर दिया।@Uppolice @mirzapurpolice pic.twitter.com/FYfOIS1Ios
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 30, 2026













