बलिया
बलिया जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला गंगा, वृक्षारोपण एवं पर्यावरण समिति की संयुक्त बैठक आयोजित हुई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला गंगा, वृक्षारोपण एवं पर्यावरण समिति की संयुक्त बैठक आयोजित हुई। बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान अनुपस्थित पाए गए बलिया नगर के खंड शिक्षा अधिकारी का वेतन रोकने के निर्देश दिए गए।
बैठक में जिलाधिकारी ने वृक्षारोपण अभियान के तहत पौधों की शत-प्रतिशत जियो टैगिंग न होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की और संबंधित विभागों को तत्काल रिपोर्ट डीएफओ को सौंपने के निर्देश दिए। साथ ही जिले के सभी नालों की भी जियो टैगिंग कराने की हिदायत दी गई।
पर्यावरण संरक्षण की दिशा में पहल करते हुए डीएम ने बीएसए मनीष कुमार सिंह को प्रत्येक विकास खंड से दो-दो विद्यालयों का चयन कर वहां औषधीय पौधे लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को महर्षि चरक और आयुर्वेद के महत्व से अवगत कराया जाए। इसके अतिरिक्त कलेक्ट्रेट पार्क में भी औषधीय पौधे लगाए जाएंगे।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि शासन की प्राथमिकताओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में डीएफओ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
मिर्जापुर में प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर अनियंत्रित कंटेनर ने घर के बाहर सो रहे पिता-पुत्र को रौंद दिया, जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गई। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर दिया।@Uppolice @mirzapurpolice pic.twitter.com/FYfOIS1Ios
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 30, 2026













