खाद तस्करी का मंसूबा हुआ नाकाम, यूरिया खाद की बड़ी खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार

महराजगंज

महराजगंज भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सुरक्षा बलों ने खाद तस्करी के एक बड़े प्रयास को विफल करते हुए एक तस्कर को यूरिया खाद की भारी खेप के साथ गिरफ्तार किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सुरक्षा बलों ने खाद तस्करी के एक बड़े प्रयास को विफल करते हुए एक तस्कर को यूरिया खाद की भारी खेप के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पगडंडी मार्गों के जरिए अवैध रूप से यूरिया खाद को सीमा पार नेपाल ले जाकर ऊंचे दामों पर बेचने की फिराक में था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, भारत-नेपाल सीमा स्थित सीमा स्तम्भ पिलर संख्या 531/22 के समीप भारतीय क्षेत्र में गश्त के दौरान एसएसबी के जवानों ने एक संदिग्ध पिकअप वाहन को रोककर तलाशी ली। जांच के दौरान पिकअप में छिपाकर रखी गई यूरिया की बड़ी खेप बरामद हुई, जिसके बाद मौके से ही तस्कर को दबोच लिया गया।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी यूरिया की इस खेप को नेपाल में ऊंचे दामों में खपाने की योजना बना रहा था, लेकिन सुरक्षा बलों की मुस्तैदी से उसका मंसूबा नाकाम हो गया।

एसएसबी ने जब्त की गई यूरिया खाद और गिरफ्तार तस्कर को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए नौतनवा पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। फिलहाल नौतनवा पुलिस आरोपी से पूछताछ कर तस्करी के पूरे नेटवर्क और अन्य संलिप्त लोगों की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.