महराजगंज
महराजगंज जनपद के मानव तस्करी के खिलाफ विश्व दिवस के अवसर पर गुरुवार को महराजगंज पुलिस, एसएसबी और पूर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में सीमावर्ती क्षेत्रों में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के मानव तस्करी के खिलाफ विश्व दिवस के अवसर पर गुरुवार को महराजगंज पुलिस, एसएसबी और पूर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में सीमावर्ती क्षेत्रों में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। निचलौल से झुलनीपुर तक जागरूकता वाहन के जरिए लोगों को मानव तस्करी के खतरों और बचाव के प्रति जागरूक किया गया।

निचलौल में एसडीएम सिद्धार्थ गुप्ता, एसएसबी 22वीं बटालियन के सहायक कमांडेंट हेमंत कुमार, एएचटीयू प्रभारी पंकज कुमार पाल, थानाध्यक्ष अंकित सिंह व समिति के शाखा प्रभारी फादर प्रवीण ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर जागरूकता वाहन को रवाना किया।
एसडीएम सिद्धार्थ गुप्ता ने कहा कि मानव तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए जन-जागरूकता ही सबसे बड़ा हथियार है। वहीं एसएसबी सहायक कमांडेंट हेमंत कुमार और थानाध्यक्ष अंकित सिंह ने सीमावर्ती इलाकों में सतर्कता और मिशन शक्ति टीम द्वारा निरंतर चलाए जा रहे अभियानों की जानकारी दी।
फादर प्रवीण ने बताया कि इस वर्ष अभियान की थीम रखी गई है, जो ऑनलाइन धोखाधड़ी के जरिए हो रही तस्करी पर केंद्रित है। सिस्टर अल्बीना के अनुसार, यह वाहन निचलौल, नौतनवा, सोनौली और ठूठीबारी होते हुए झुलनीपुर पहुंचा। अभियान में एसएसबी 22वीं व 66वीं बटालियन, विभिन्न थानों की मिशन शक्ति टीम और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।
मिर्जापुर में प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर अनियंत्रित कंटेनर ने घर के बाहर सो रहे पिता-पुत्र को रौंद दिया, जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गई। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर दिया।@Uppolice @mirzapurpolice pic.twitter.com/FYfOIS1Ios
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 30, 2026













