सिद्धार्थनगर: दहेज हत्या के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, इटवा पुलिस ने भेजा जेल

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश पर चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत थाना इटवा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश पर चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत थाना इटवा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने दहेज हत्या के मुकदमे में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेज दिया है।

यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी इटवा पवीन प्रकाश के निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्र के नेतृत्व में की गई। थाना इटवा पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 159/2026, धारा 80(2)/85 बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट से संबंधित आरोपी रामबरन यादव (पुत्र रामजस यादव), निवासी ग्राम खुनियांव थाना इटवा को पुलिस ने गुरुवार (30 जुलाई) को टिकुईया चौराहे के पास से गिरफ्तार किया।

आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रामजी यादव और मुख्य आरक्षी (हेड कांस्टेबल) रवींद्र कुमार गौतम शामिल रहे। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक औपचारिकताएं पूरी कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.