सिद्धार्थनगर: इटवा पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा, चोरी के माल के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश पर चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत थाना इटवा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश पर चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत थाना इटवा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने चोरी की घटना का अनावरण करते हुए एक अभियुक्त को चोरी के माल के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद और क्षेत्राधिकारी इटवा पवीन प्रकाश के निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। थाना इटवा पर दर्ज मुकदमा संख्या 172/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त संतोष पुत्र हरेंद्र बहादुर, निवासी ग्राम सिरसिया थाना डुमरियागंज को मौके से गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से चोरी का सामान भी बरामद हुआ है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अनिल कुमार ओझा और कांस्टेबल सचिन यादव शामिल रहे। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.