महराजगंज
महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कुडवा उर्फ मुड़कटिया टोला लगड़ी में एक हृदयविदारक मामला सामने आया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कुडवा उर्फ मुड़कटिया टोला लगड़ी में एक हृदयविदारक मामला सामने आया है। दरवाजे के बाहर बरामदे में सो रही पत्नी की हत्या के ठीक एक सप्ताह बाद, गुरुवार को पति का शव कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है, वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस को शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के दौरान परिजनों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गत 23 तारीख की रात आपसी विवाद को लेकर गांव के ही दो युवकों अजय साहनी और भरथरी ने रुकमीना देवी की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। हालांकि, पत्नी की नृशंस हत्या के बाद से उनके पति शिवनारायण गहरे सदमे में थे और गंभीर मानसिक तनाव से गुजर रहे थे।
गुरुवार सुबह करीब 11 बजे तक शिवनारायण घर आए रिश्तेदारों और ग्रामीणों से बातचीत कर रहे थे। 2 अगस्त को मृतक पत्नी का शोक संस्कार होना था, जिसकी तैयारियों में परिवार जुटा हुआ था। इसी बीच शिवनारायण कुछ देर के लिए अपने कमरे में चले गए।
जब वे काफी देर तक बाहर नहीं आए, तो उनकी बेटी आरती उन्हें बुलाने कमरे में गई। कमरे के अंदर का दृश्य देखते ही उसकी चीख निकल गई। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे परिजन उन्हें आनन-फानन में पनियरा स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना पर पहुंची श्यामदेउरवा थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। लेकिन जब पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की, तो कुछ परिजन इसका विरोध करने लगे।
एक घंटे चला हंगामा: पोस्टमार्टम कराने को लेकर पुलिस और परिजनों के बीच करीब एक घंटे तक तीखी नोकझोंक होती रही।
मशक्कत के बाद माने परिजन वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और गणमान्य लोगों की समझाइश के बाद परिजन शांत हुए, जिसके बाद पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
श्यामदेउरवा थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला पत्नी की मौत के सदमे में आकर आत्महत्या करने का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
महराजगंज। जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ सड़क पर कथित तौर पर सास और बहू के बीच हुई मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। pic.twitter.com/eqUilanQ49
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 30, 2026













